Holi 2025: नई-नवेली दुल्हन पहली होली पर ऐसे करें खुद को तैयार


By Priyam Kumari27, Feb 2025 06:00 PMjagran.com

होली कब है?

होली का त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है। रंगों से भरे इस त्योहार को लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को देशभर में होली खेली जाएगी।

नई-नवेली दुल्हन के लिए टिप्स

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ससुराल वालों के साथ पहली होली मनाएंगी। ऐसे में होली के दिन आप अपने ससुराल में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।

होली पर कैसे दिखें सुंदर?

अगर आप ससुराल में होली पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन टिप्स की मदद से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

लुक के साथ कंफर्ट का रखें ख्याल

नई-नवेली दुल्हन होली के लुक को खास बनाने के लिए हल्के और ब्राइट कलर्स के आउटफिट का चुनाव करें। आप साड़ी की जगह सलवार-सूट या फ्लोई अनारकली पहन सकती हैं।

बालों को बनाएं स्टाइलिश

होली के दिन खास दिखने के लिए आउटफिट के साथ ही बालों को भी स्टाइलिश बनाना जरूरी है। खुले बालों में रंग जम जाते है, जिससे बाल डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप बालों को बांधकर रखें।

वाटरप्रूफ मेकअप चुनें

अगर आप होली के दिन वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करती हैं, तो रंगों के साथ भी आपका ग्लो बरकरार रहेगा।

हल्की एक्सेसरीज पहनें

होली पर हैवी ज्वेलरी पहनने से बचें। इस खास मौके पर आप कानों में झुके, हल्का नेकलेस और हाथों में चूड़ियां पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

फुटवियर हो कंफर्टेबल

नई दुल्हन होली के दौरान फ्लैट सैंडल्स ही कैरी करें, जिससे आप फिसलेंगे नहीं। वहीं, फैंसी सैंडल्स पहनने से बचें, क्योंकि यह रंग और पानी से खराब हो सकते हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva