आजकल फिर से एक बार लॉन्ग स्कर्ट ट्रेंड में देखने को मिल रही है। कॉलेज जाना हो, ऑफिस जाना हो या फिर दोस्तों के साथ घूमने लॉन्ग स्कर्ट हर मौके पर खूब जचती हैं।
हर कोई फैशन और स्टाइल में आगे रहना चाहता है, लेकिन अगर आप लॉन्ग स्कर्ट पहनने में थोड़ा कंफ्यूज हैं कि इसे कैसे पहना जाए, तो आज हम आपको बताएंगे स्टाइल करने के आसान तरीकों के बारे में।
लॉन्ग स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल करके एक बोल्ड और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। यह कैजुअल आउटिंग या पार्टी के लिए बेस्ट है।
अगर आप इंडियन फेस्टिवल लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग स्कर्ट को शॉर्ट कुर्ता के साथ ट्राई करें। इस तरह का स्टाइल आपके लुक पर चार चांद लगा देंगी।
अगर आप अपने लुक को हॉट और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो लॉन्ग स्कर्ट के साथ टैंक टॉप पेयर करें। इसे पहनकर आप हर मौके पर खास नजर आएंगी।
लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट बहुत अच्छे लगते हैं। यह स्टाइल ऑफिस लुक और फॉर्मल मीटिंग के लिए एकदम परफेक्ट है।
लॉन्ग स्कर्ट के स्टाइल को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए जैकेट ट्राई करें। यह आपको लुक को पार्टी परफेक्ट बना देगा।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram