दांतों का प्लाक इन 5 पत्तियों से 7 दिन में हो सकता है साफ, जानें कैसे


By Lakshita Negi06, Jan 2025 10:00 AMjagran.com

दांत में प्लाक

दांत कई बार गंदे दिखते हैं, प्लाक के कारण दांतों की सफेदी कम हो जाती है। यह कई दांत की प्रॉब्लम और इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। दांतों पर जमे प्लाक को कम करने के लिए कुछ नेचुरल पत्तियां आपको फायदा कर सकती है। आइए जानें इन पत्तियों के बारे में और इनके इस्तेमाल करने का तरीका।

नीम की पत्तियां दांतों के लिए

नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। रोजाना 4 से 5 नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी से कुल्ला करने से प्लाक कम होता है और मसूड़े भी स्ट्रांग होते हैं।

दांतों के लिए तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसका पेस्ट बनाएं और इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करें। इसके नियमित उपयोग से प्लाक कम होता है और दांत चमकदार बनता है।

दांतों के लिए गिलोय की पत्तियां

गिलोय की पत्तियां दांतों से बैक्टीरिया को कम करता है और मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता है। गिलोय की पत्तियों को उबालकर उसके पानी को ठंडा करके दिन में दो बार कुल्ला करें।

दांतों के लिए पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों से मुंह की फ्रशनेस बनी रहती है, साथ ही यह प्लाक को कम करने में भी मदद करता है। इसे आप चबा सकते हैं या फिर इसका रस निकाल कर उस पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं।

दांतों के लिए करी पत्तियां

करी पत्तों केवल खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह दांतों की हेल्थ को भी अच्छा रखता है। कुछ करी पत्तियों को लेकर पानी में उबाल लें और इसके पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों से  बैक्टीरिया हटने में मदद होती है।

इस्तेमाल का तरीका

इन पत्तियों का इस्तेमाल करते टाइम रेगुलेरिटी जरूरी है। रोजाना सुबह और रात को इन पत्तियों के पानी से कुल्ला करें। इसके साथ ही टाइम पर ब्रश और फ्लॉसिंग करते रहें।

दांतों को प्लाक से बचाए रखने के लिए इन पत्तियों का सही इस्तेमाल करें और 7 दिन में दांतों को स्ट्रांग और साफ करेंगे।