घी में कपूर मिलाकर लगाने के 5 फायदे


By Shradha Upadhyay28, May 2024 09:12 PMjagran.com

घी के फायदे

आयुर्वेद में घी का विशेष महत्व है। घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसे सेवन से हमारी स्किन कोमल रहती है।

कपूर के फायदे

इसके साथ ही कपूर भी हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा यह पूजापाठ और घर का वातावरण शुद्ध रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

घी में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे

ऐसे में यदि आप घी में कपूर मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। तो यह आपकी बॉडी को कई तरह से फायदा दे सकता है। आइए जानते हैं।

अनिद्रा की समस्या होगी दूर

यदि आपको रात नींद नहीं आने की समस्या है तो आपको अपने कमरे में रात को घी में कपूर मिलाकर रखना है। इससे दिमाग शांत और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा।

सूजन कम करें

इसके साथ ही घी में कपूर मिलाकर मालिश करने से सूजन भी कम होती है। यह किसी भी चोट की वजह से आई सूजन में लाभकारी होता है।

माइग्रेन की समस्या से छुटकारा

जो लोग माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को घी और कपूर को मिक्स करके उसका दीपक जलाकर अपने पास रखना चाहिए।

मुंहासे दूर करें

कपूर और घी का मिश्रण लगाने से आपको मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए रात में लगाकर इसे छोड़ दें।

सिर दर्द में राहत

यदि आपको बार-बार सिर दर्द बना रहता हो तो आपको कपूर पीसकर गाय के घी में मिलाकर माथे पर लगाना है। बहुत जल्द आपको आराम मिलेगा।

ऐसे ही हेल्थ टिप्स जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ