ऐसा क्या खाएं जिससे बाल न झड़े?


By Ashish Mishra10, Feb 2024 06:00 AMjagran.com

बाल झड़ने की समस्या

आज के समय में लाइफस्टाइल में बदलाव होने के चलते लोगों में बाल झड़ने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि क्या खाने से बालों का झड़ना बंद होने लगता है?

खानपान में बदलाव

बालों के हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बालों का टूटना कम होने लगता है।

बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं पालक

पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। बाल झड़ने की समस्या का सामना कर रहे लोगों को पालक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सब्जियों में भी शामिल कर सकते हैं।

विटामिन-सी युक्त चीजें

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने पर भी बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में नींबू, संतरा, कीवी जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।

गाजर का जूस पीना

इसमें की तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर के जूस का जूस पीने से बालों का झड़ना कम होने लगता है। आप गाजर को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

बालों को झड़ने से बचाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें आप अखरोट और बादाम जैसे फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।

अंडा खाएं

यह प्रोटीन का बड़ा स्रोत होता है। इसे खाने से हेयर फॉल कम होने लगता है। बालों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक अंडा खा सकते हैं।

करी पत्ते का तेल

एक कटोरी में नारियल तेल लेकर उसमें करी पत्ता डालकर पकाएं। इसे काला होने तक पकाना चाहिए। बाल धोने से पहले इस तेल को बालों पर मालिश करें। इससे बालों का झड़ना कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ