शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं। लेकिन शरीर में कैल्शियम की कमी क्यों होती है? कहीं, इसका कारण आपकी ईटिंग हैबिट्स तो नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
अगर आप बहुत ज्यादा नमक खाते हैं, तो इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। नमक में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो हड्डियों से कैल्शियम को कम कर देता है।
सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो कैल्शियम अब्जॉर्प्शन को रोकता है।इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।
कॉफी, चाय और अन्य कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। ज्यादा कैफीन लेने से कैल्शियम की कमी होने लगती है, इसलिए जितना हो सके कैफीन कम पिएं।
बहुत ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खाने से भी शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। ज्यादा प्रोटीन वाला खाना जैसे रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट भी कैल्शियम की कमी का कारण बन सकते हैं क्योंकि प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में कैल्शियम की जरूरत होती है।
कुछ सब्जियों में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो कैल्शियम को बॉडी में अब्जॉर्ब होने से रोकता है। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, जिससे बोन डेंसिटी पर असर पड़ता है।
बहुत ज्यादा शुगर या मीठा खाना खाने से शरीर में कैल्शियम का लेवल कम हो सकता है। चीनी से शरीर का मिनरल बैलेंस खराब हो सकता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर जितना हो सके अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स जोड़ें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।