बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद का ख्याल सही तरीके से नहीं रख पाते हैं। वहीं, गलत खानपान की वजह से लोगों को कई समस्याएं हो रही हैं।
दरअसल, अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ रही है। महिलाओं में PCOS, डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा होता है।
इस बीमारी में पेट के आसपास ज्यादा फैट जमा हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में।
अगर बिना किसी वजह के पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन या हल्का दर्द महसूस हो रहा है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
फैटी लिवर के कारण पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे भूख न लगना, गैस, या पेट फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह सबसे सामान्य संकेतों में से एक है, खासकर अगर वजन बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा हो या पेट के निचले हिस्से में चर्बी दिखे।
फिजिकल ऐक्टिविटी न करने पर भी थकान बनी रहती है? यह लिवर में फैट जमा होने की वजह से हो सकता है, जो शरीर की ऊर्जा प्रक्रिया को प्रभावित करता है।
फैटी लिवर की समस्या महिलाओं में एस्ट्रोजन व अन्य हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
इन लक्षणों से फैटी लिवर की पहचान करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva