बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कमजोरी, झुर्रियां, जोड़ों का दर्द और मसल्स में कमजोरी होने लगती है। लेकिन सही एक्सरसाइज से बुढ़ापे के असर को कम किया जा सकता है। रोजाना कुछ खास एक्सरसाइज करने से शरीर, स्किन हेल्दी दिखती है और उम्र बढ़ने पर भी आप एनर्जेटिक रहते हैं।
सूर्य नमस्कार एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को एक्टिव करता है। इसे करने से शरीर फ्लेक्सिबल होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बढ़ती उम्र का असर कम होता है।
रोजाना आधे घंटे के लिए वॉक करने से हार्ट हेल्दी रहता है। इससे हड्डियां स्ट्रांग होती है और शरीर एक्टिव रहता है। इससे स्ट्रेस कम करने में भी मदद मिलती है।
बढ़ती उम्र के साथ मसल्स कमजोर होने लगती है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। हल्का वेट उठाने से और स्क्वाट्स और पुश-अप्स करने से मसल्स टोन होती है और शरीर स्ट्रांग होता है।
स्ट्रेचिंग करने से शरीर की अकड़न कम होती है साथ ही जोड़ों का दर्द और मूवमेंट भी अच्छा होता है। यह बॉडी को एक्टिव और फिट रखने में भी मदद करता है।
डांस और एरोबिक्स करने से शरीर एनर्जेटिक रहता है। डांस करने से हार्ट हेल्दी रहता है और मूड फ्रेश रहता है। इससे स्ट्रेस दूर करने में भी मदद मिलती है और आप यंग और फिट दिखते हैं।
प्राणायाम और लंबी सांसे लेने से लंग्स की एबिलिटी बढ़ती है। इससे दिमाग शांत रहता है और स्किन भी हेल्दी होती है। जिससे बुढ़ापे का असर कम होता है।
लंबे टाइम तक जवां और एनर्जेटिक रहने के लिए इन एक्सरसाइज को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।