क्या आपको भी सुबह उठते ही चेहरा फूला हुआ लगता है? फेस पफीनेस के कारण चेहरा सूजा और बड़ा लगता है। इससे आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है और आपके लुक्स भी खराब हो सकते हैं। लेकिन इसे कुछ आसानी घरेलू उपायों से कम किया जा सकता है। आइए जानें।
सुबह उठकर चेहरे को ठंडे पानी से धोएं या आइस पैक का इस्तेमाल करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और चेहरे की सूजन कम होती है।
यूज किए हुए ग्रीन टी बैग्स को ठंडा करके आंखों और चेहरे पर लगाने से इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और टैनिन सूजन को कम करने में मदद करते हैं और चेहरा फ्रेश लगता है।
चेहरे की सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सूजन कम होने लगती है। इसके लिए आइस रोलर या जेड रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पानी की कमी से शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ सकता है, जिससे चेहरा सूजा लग सकता है। इसलिए दिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं, तो आपका शरीर पानी को रोकता है, जिससे फेर पफीनेस की दिक्कत बढ़ सकती है। प्रोसेस्ड या ज्यादा नमक वाली चीजों को कम करें और बैलेंस्ड डाइट लें।
नींद की कमी और टेंशन से भी चेहरा सूज सकता है। रोजाना कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे माइंड रिलैक्स होता है और चेहरा भी सही रहता है।
इन तरीकों से आप अपने चेहरे की सूजन को कम कर सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।