Maha Shivratri 2025: मेहंदी का जबरदस्त चढ़ेगा रंग, फॉलो करें ये टिप्स


By Priyam Kumari20, Feb 2025 06:00 PMjagran.com

महाशिवरात्रि की मेहंदी

साल भर के इंतजार के बाद महाशिवरात्रि का त्योहार एक बार फिर आने वाला है। इस खास मौके पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं और हाथों पर शगुन की मेहंदी लगाती हैं।

मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें?

महाशिवरात्रि पर अगर आप भी मेहंदी लगवाने वाली हैं, लेकिन डर है कि कहीं मेहंदी का रंग फीका न पड़ जाए। ऐसे में काले गहरे मेहंदी के रंग के लिए इन देसी टिप्स को जरूर फॉलो करें।

मेहंदी पर लगाएं तेल

अगर आप अपनी मेहंदी की रंग और खूबसूरत को बढ़ाना चाहती हैं, तो मेहंदी सूखने के बाद उसपर नीलगिरी का तेल लगाएं।

नींबू-चीनी का रस करें ट्राई

महाशिवरात्रि के खास मौके पर हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए मेहंदी के सूखने के बाद उसपर आप नींबू और चीनी का घोल बनाकर लगाएं।

धुएं से करें सेक

महाशिवरात्रि पर डार्क मेहंदी रचानी है, तो मेहंदी लगाने के बाद धीमी आंच पर तवा पर 4-5 लौंग रखकर मेहंदी के हाथों को धुआं आने पर सेक करें।

लौंग और नींबू लगाएं

अपनी मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए लौंग और नींबू का घोल बनाकर हाथों पर लगा सकती हैं।

पानी से रखें दूर

महाशिवरात्रि के खास मौके पर मेहंदी का डार्क कलर चाहिए, तो आपको मेहंदी को लगभग 24 घंटों के लिए पानी से दूर रखें।

मेहंदी टिप्स

इन सभी देसी टिप्स को फॉलो करके आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा और काला कर सकती हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva