बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन सितारों के अफेयर, लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
कुछ फैंस को सितारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इतनी पसंद आती है कि वे उन्हें असल जिंदगी में साथ देखने की चाहत रखते हैं। हालांकि, कई बार फैंस की यह ख्वाहिश पूरी हो जाती है तो कई बार अधूरी रह जाती है।
दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी साथ काम किया। इतना ही नहीं, कई हिट फिल्में भी दीं।
फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने फिल्म मिलेंगे-मिलेंगे और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में साथ नजर आएं।
एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चाएं तरफ होती थी, लेकिन इससे ज्यादा ब्रेकअप ने सुर्खियां बटोरीं। इसके बावजूद दोनों ने तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।
कैटरीना कैफ और सलमान खान के अफेयर की चर्चा कई सालों तक चली थी। हालांकि, कपल्स के ब्रेकअप के बाद दोनों भारत, टाइगर और अन्य फिल्मों में भी दिखाई दिए।
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की अफेयर की चर्चा हर तरफ थी, लेकिन ब्रेकअप होने के बाद दोनों कलंक में साथ नजर आएं।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान दोनों की डेटिंग की खबर सामने आ रही थी, लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म हुए सालों हो गए हैं। इसके बावजूद अब दोनों वेलकम टू जंगल में साथ नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb