कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। बताया जा रहा है कि 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद घाटी में यह सबसे बड़ा हमला है।
इस हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। अब चाहे वो आम जानता हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी के मन में गुस्सा भरा हुआ है।
बता दें कि पहलगाम का बॉलीवुड से पुराना नाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक फिल्मों की शूटिंग हुई है। वहीं, इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं, जो कश्मीर से ताल्लुक भी रखते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना आए दिन किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में बने रहते हैं। बता दें कि उनका जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू का भी नाम शामिल है। बता दें कि कुणाल भी जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं।
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान भी कश्मीर में जन्मी हैं। इतना ही नहीं, उनकी परवरिश भी वहीं हुई है।
टीवी के फेमस एक्टर मोहित रैना भी कश्मीर से जुड़े हैं। बता दें कि वह एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक कश्मीरी पंडित हैं। उनका जन्म 7 मार्च 1955 में हुआ था।
बॉलीवुड का कश्मीर से बहुत गहरा नाता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram