वरुण धवन की 7 टॉप फिल्में


By Akshara Verma24, Apr 2025 11:30 AMjagran.com

Varun की टॉप फिलमें

बॉलीवुड के क्यूट और हैंडसम एक्टर वरुण धवन का आज 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

Student of the Year Movie

साल 2012 में आई यह रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म वरुण धवन की टॉप फिल्मों में से एक है। कॉलेज स्टूडेंट इसे आज भी देखना पसंद करते है। यह Netflix पर मौजूद है।

Humpty Sharma Ki Dulhania Movie

वरुण धवन की यह फिल्म 2014 में आई थी। यह एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है। इसमें एक्टर ने एक लवर का रोल निभाया था। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

Dilwale Movie

2015 में आई यह एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म ने लोगों को काफी एंटरटेन किया। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने भी काम किया था।

ABCD 2 Movie

म्यूजिक और डांस को फिल्म में बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन ने डांस को बेहद अट्रैक्टिव तरीके से किया था। साथ ही, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और राघव जुयाल ने साथ में काम किया।

Dishoom Movie

एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में एक्टर ने जबरदस्त एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Badrinath Ki Dulhania Movie

वरुण धवन की कॉमेडी और रोमांस से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। लोगों ने इसे बेहद प्यार दिया था। साथ ही, IMDb पर भी 6.1 रेटिंग हासिल की।

Judwa 2 Movie

एक्टर ने फिल्म में तापसी पन्नू, अनुपम खेर और राजपाल यादव के साथ काम किया था। यह वरुण की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। आप उसे जरूर देखें।

वरुण धवन के बर्थडे पर आप उनकी इन खास फिल्मों को जरूर देखें। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Imdb