रोजाना 1 उबला आंवला खाने के 5 जबरदस्त फायदे


By Shradha Upadhyay13, May 2024 05:27 PMjagran.com

आंवला के फायदे

आंवला हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह आँखों, पेट के साथ बालों समेत कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद होता है।

आंवले में पोषक तत्व

आंवले में विटामिन्स, फाइबर, फोलेट, फास्फोरस, आयरन कार्ब्स, ओमेगा-3, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

उबला आंवला खाने के फायदे

वही आंवले को कई तरह से खाया जाता है। मुरब्बा, पॉवडर, अचार, कच्चा, कैंडी और उबालकर। ऐसे में आज हम आपको रोजाना उबला हुआ आंवला खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।

पाचन मजबूत

यदि आप रोजाना एक उबला हुआ आंवला खाते हैं। तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। ये पाचन से जुडी सभी समस्या दूर करता है।

इम्युनिटी बूस्ट करें

इसके साथ ही उबले आंवले का रोजाना सेवन करने से हमारी इम्युनिटी बूस्ट होती है। और हम कई तरह के रोगों से अपना बचाव कर पाते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

उबला हुआ आंवला खाने से हमारे बाल मजबूत, काले और घने होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है।

स्किन होगी ग्लो

इसके अलावा उबले आंवले का सेवन हमारी स्किन ग्लो करने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

वेट कंट्रोल में मदद

उबला हुआ आंवला खाने से हमारा पेट काफी देर तक भरा हुआ लगता है। जिसके चलते हमे किसी चीज को खाने की क्रेविंग नहीं होती है। ऐसे में ये वेट कंट्रोल में भी मदद करता है।

आंवले से जुड़े ऐसे ही उपाय जाने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ