अंगूर खाने के 5 फायदे


By Mahak Singh10, Jan 2023 11:25 AMjagran.com

अंगूर

अंगूर को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, आइए जानते हैं इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

कब्ज

अंगूर पानी और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो कब्ज दूर करने में मदद कर सकता है।

वजन

अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख कम करने के साथ-साथ वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

दिल

अंगूर खाने से आपके दिल को कई तरह से फायदा हो सकता है, इसमें मौजूद यौगिक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग से बचा सकते हैं।

डायबिटीज

अंगूर में चीनी की मात्रा अधिक होती है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक होता है। इसलिए डायबिटीज में भी खाया जा सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंगूर में कई खनिज होते हैं,जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। जिनमें पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन बी, सी शामिल हैं।

कैंसर

अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट कई तरह के कैंसर के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं, हालांकि इस विषय पर मानव शोध की कमी है।