आमतौर पर घर की रसोई से लेकर शरीर,बालों और पूजा में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। इस तेल में कई तरह के गुण पाए जाते हैं।
वही पूजा में उपयोग किया जाने वाला कपूर घर की नेगेटिविटी के साथ हमारे शरीर की कई बीमारियों में भी लाभकारी होता है।
ऐसे में आज हम आपको सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदों को बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल समेत कई गुण पाए जाते हैं।
एक उम्र के बाद घुटनों में गठिया की दिक्क्त होने लग जाती हैं। ऐसे में जिन लोगों को ये परेशानी है वो लोग सरसों के तेल में कपूर मिलाकर रोज मालिश करें।
इसके अलावा सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से बालों में डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इसके साथ ही सरसों का तेल और कपूर पानी में मिलाकर इसका कुल्ला करने से दांतों का पीलापन और अन्य दिक्क़ते खत्म होती हैं।
यदि आपको स्किन से जुडी कोई दिक्क्त है तो आप इसके लिए सरसों के तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
इसके अलावा सरसों के तेल में कपूर मिलाकर इसकी मालिश पैरों के तलवे में करने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है।