Health Tips : पान पत्ते के 5 फायदे


By Mahak Singh15, Dec 2022 12:57 PMjagran.com

पान

आपने भारत में कई लोगों को पान का सेवन करते देखा होगा, वैसे तो पान खाना एक बुरी आदत मानी जाती है लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं।

पान पत्ते के फायदे

आइए जानते हैं पान के पत्तों के फायदों के बारे में।

दांत के लिए फायदेमंद

पान की पत्तियां चबाना दांतों के लिए बहुत अच्छा होता है।

सांस की बदबू

अगर आपकी सांस से बदबू आती है, तो आपको पान के पत्ते चबाना चाहिए।

पिंपल्स से छुटकारा

पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर होते हैं।

बॉडी से बदबू आना

नहाने के पानी में पान के पत्तों का रस या उसके तेल की बूंदे मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से न सिर्फ शरीर की बदबू दूर होगी, बल्कि आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे।

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पान के पत्ते को चबाना बहुत फायदेमंद होता है।