फरवरी की 12 तारीख का दिन किस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। किसिंग प्यार करने का बेहतरीन तरीका है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं।
किस करने से सिर्फ रिलेशनशिप ही नहीं मजबूत होता, बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं किस करने के बेमिसाल फायदों के बारे में।
किस करना दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह दिल की धड़कने तेज होती हैं, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है।
किस करते वक्त चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में तेजी आती है। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। वहीं, किस करने से झुर्रियां भी कम होती हैं।
किस करने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे आप खुद को खुश और शांत महसूस करते हैं। किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन का स्तर बढ़ता है, जो मेंटल हेल्थ में सुधार करता है।
किस करने से इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। दरअसल, किस करने से मुंह से ट्रांसफर होने वाले नए जर्म्स सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
किस करने से शरीर में तेजी से एंडोर्फिन बनने लगता है, जो नेचुरल पेन किलर का काम करता है। इससे किसी भी शारीरिक दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva