देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
गणेश चतुर्थी 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इस खास मौके पर बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करते हैं और उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है।
बप्पा का पसंदीदा मिठाई मोदक है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बेमिसाल फायदे।
मोदक स्वाद में बहुत अच्छा होता है। वहीं इसमें मौजूद गुड़ और नारियल शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को मोदक जरूर खाना चाहिए। इसमें गुड़ की शक्ति पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
मोदक में मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसलिए बप्पा के साथ आप भी इसका सेवन जरूर करें।
मोदक सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुड़ और नारियल खून को साफ कर स्किन पर नेचुरल ग्लो लाते हैं।
मीठा खाने से ब्रेन में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे मूड फ्रेश हो जाता है।
इस गणेश चतुर्थी पर मोदक का स्वाद चखिए और सेहत का भी फायदा उठाइए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva