ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कई जातकों को लाभ होता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशि के जातकों को धन लाभ होगा?
शुक्र देव 31 मार्च यानी आज शाम 04 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से कई जातकों को लाभ होने वाला है।
ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए शुभ और कुछ पर अशुभ प्रभाव डालता है। शुक्र के मीन राशि में गोचर से जातकों के लिए धन प्राप्ति का योग बनेगा।
इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। इन जातकों की आय में वृद्धि होगी।
शुक्र देव मीन राशि में गोचर करने के बाद मिथुन राशि के करियर भाव में विराजमान होंगे। इसे दौरान मिथुन राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान और कार्यों में सफलता मिलेगी।
वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं, शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। आने वाले दिनों में इन जातकों को सुखों की प्राप्ति होने वाली है।
शुक्र के भाग्य भाव में विराजमान होने पर कर्क राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के बिगड़े काम होने लगेंगे।
शुक्र देव के मीन राशि में गोचर करने से इन राशियों को कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी और आय में वृद्धि होगी।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को होने वाले लाभ के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ