गाय के दूध जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये 4 तरह के मिल्क


By Farhan Khan22, Aug 2024 02:00 PMjagran.com

पिएं ये दूध

आज हम आपको गाय या भैंस के दूध के अलावा कुछ ऐसे मिल्क के बारे में बताएंगे, जो हेल्दी तो होते ही है। साथ में टेस्टी भी होते हैं।

सोया मिल्क

आप सोया मिल्क ट्राई कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस मिल्क को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

प्रोटीन वाले सोया मिल्क के फायदे

सोया मिल्क में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए यह मिल्क जरूर पिएं।

बादाम का दूध

बादाम के दूध में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत चकाचक रहेगी।

ओट्स मिल्क

ओट्स मिल्क में कुछ घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जिसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके चलते आपको भूख कम लगती है।

ओट्स मिल्क के फायदे

ओट्स मिल्क ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है। सेहतमंद रहने के लिए इस दूध का सेवन रोजाना करें।

नारियल का दूध

नारियल का दूध स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद अच्छा होता है। इसमें कैलोरी और कार्ब्स कम मात्रा में होते हैं।

नारियल दूध के फायदे

अगर आप नारियल का दूध रोज पीते हैं, तो ऐसे में यह आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखेगा।

गाय या भैंस के दूध के अलावा आप ये मिल्क पी सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com