रोज करें ये 4 उपाय, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत


By Ashish Mishra30, Mar 2025 08:00 AMjagran.com

किस्मत खराब होना

कई बार किस्मत खराब होने पर बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज किन उपायों को करने से किस्मत जागने लगती है?

ज्योतिष शास्त्र

इसमें कई भाग्योदय के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

किस्मत जगाने के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे रोज करने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। इसके साथ ही, आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

तुलसी में जल चढ़ाएं

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव को जल चढ़ाएं

सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और रोली मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाना चाहिए। इससे करियर में सफलता मिलती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, रोज सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

सुबह उठकर हथेली देखते हुए कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् मंत्र का जाप करना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

रोज इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ