कई बार व्यक्ति की गलतियों के चलते हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इससे चलने-फिरने में परेशानी होती है। आइए जानते हैं कि किन गलतियों से हड्डियां खोखली होने लगती हैं?
कई बार खानपान में बदलाव होने पर हड्डियों पर बुरा असर पड़ने लगता है। इसके साथ ही, किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।
कई गलतियां ऐसी होती हैं, जिसे करने से हड्डियां खोखली होने लगती हैं। इसके साथ ही, मांसपेशियों पर भी बुरा असर पड़ता है।
नमक में सोडियम होता है, जो हड्डियों से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से हड्डियां खोखली होने लगती है। हमेशा नमक को पर्याप्त मात्रा में ही खाना चाहिए।
मीठा खाने वजन बढ़ने लगता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मीठा खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके साथ ही, हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
कई लोग ज्यादा समय तक धूप नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। सूर्य की किरणें विटामिन-डी का उत्पादन करती हैं, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। रोज कुछ समय तक धूप में रहना चाहिए।
कई लोगों को तली-भुनी चीजें खाना पसंद रहता है। इन चीजों में ट्रांस फैट की मात्रा में अधिक होती है, जिससे कैल्शियम के अवशोषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
शरीर को फिट रखने के लिए डाइट में दूध, पनीर, दही अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ