इन 4 गलतियों से घर में बढ़ जाता है क्लेश


By Ashish Mishra18, May 2025 01:00 PMjagran.com

गृह क्लेश का सामना करना

अक्सर लोग गृह क्लेश का सामना करते रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी खराब होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किन गलतियों से घर में क्लेश बढ़ने लगता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से गृह क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।

किन गलतियों से गृह क्लेश हो सकता है?

कई ऐसी गलतियां होती हैं, जिसे करने से घर में क्लेश उत्पन्न होने लगता है। इससे परिवार के सदस्यों के जीवन में भी परेशानियां आने लगती हैं।

तिजोरी को खाली रखना

कई बार व्यक्ति घर में खाली तिजोरी रख देता है। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी के नाराज होने से गृह क्लेश भी उत्पन्न हो सकता है।

घर में गंदगी

अगर आपके घर में गंदगी है, तो मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश भी बढ़ने लगता है।

तुलसी का पौधा सूखना

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे का सूखना अशुभ संकेत होता है। इसके सूखने का मतलब घर की सुख-समृद्धि खत्म हो रही है।

नकारात्मक विचार

कई बार व्यक्ति के दिमाग में नकारात्मक विचार भरे रहते हैं, जो परिवार में लड़ाई-झगड़े और गृह क्लेश का कारण बन सकते हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

गृह क्लेश होने के कारण को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ