लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रॉडक्ट है, जिसे आमतौर पर सभी महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर एक ग्लो आ जाता है।
हर लड़की के होंठों का शेप अलग होता है। किसी के होंठ पतले तो किसी के होंठ मोटे होते हैं। अगर आपके होंठ पतले हैं और लिपस्टिक की मदद से अपने होंठों को बड़ा व मोटा दिखाना चाहती हैं, तो इन हैक्स को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप अपने होंठों को पतले से मोटा दिखाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप बोल्ड लिप कलर ट्राई करें। इसके लिए आप ब्राउन, रेड या डार्क पिंक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
लिप लाइनर पतले होंठों को मोटा दिखाने का एक बेस्ट ऑप्शन है। लाइनर को सही तरीके से लगाकर अपने होंठों को बड़ा दिखा सकती हैं। इसके अलावा, होंठों के थोड़ा बाहर लाइनर का इस्तेमाल करने से होंठ थोड़े बड़े दिखेंगे।
आप अपने होंठों को भरा या मोटा दिखाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। लिप ग्लॉस को लिप्स के बीच में लगाएं। ऐसा करने से होंठ भरे हुए नजर आते हैं।
कोई भी लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप्स पर कंसीलर जरूर लगाएं। कंसीलर की मदद से आपके होंठ बेहतर और बोल्ड लगेंगे।
फैशन और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva