शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। जिनकों धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इस दिन किए गए सही काम जीवन में सफलता और धन संपत्ति बढ़ाते हैं, वहीं कुछ गलतियां करने से व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बढ़ती है। शुक्रवार को चीजों को करने से धन की हानि हो सकती है। आइए जानें किन 4 काम को इस दिन करने से बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन अगर आपका झाड़ू पर पैर लग जाए या उसे घर से बाहर फेंक दिया जाए, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक नुकसान हो सकती है।
शुक्रवार के दिन काले या पुराने कपड़े पहनने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है। इसलिए इस दिन कोशिश करें कि साफ और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
शुक्रवार को शुक्र ग्रह से जुड़ी चीजों का दान न करने से आपको धन की हानि हो सकती है। इसलिए शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करने से बचें।
अगर शुक्रवार के दिन घर में गंदगी हो या टूटी चीजें रखी जाएं, तो इससे नेगेटिविटी बढ़ती है और घर में धन की कमी हो सकती है। इस दिन घर को साफ रखना बहुत जरूरी होता है।
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करते टाइम लापरवाही न करें। बिना नहाए पूजा करना, गलत सामग्री चढ़ाना या पूजा को आधा छोड़ने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।
शुक्रवार को धन से जुड़ा लेन-देन करने से बचना चाहिए। इस दिन किसी से उधार लेने से आपके जीवन में धन की हानि हो सकती है और कर्ज बढ़ सकता है।
शुक्रवार को इन 4 गलतियों से बचें। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।