लक्ष्य प्राप्त करने में ज्यादा समय क्यों लगता है?


By Farhan Khan16, Feb 2025 08:00 PMjagran.com

भगवत गीता क्या है?

भगवत गीता का ज्ञान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को युद्ध भूमि में दिया गया था। भगवद गीता, महाभारत ग्रंथ का ही एक भाग है, जिसमें कई जीवनोपयोगी शिक्षाएं मिलती हैं।

लक्ष्य प्राप्त करने में क्यों लगता है समय?

भगवद गीता के अनुसार, आज हम आपको बताएंगे कि लक्ष्य प्राप्त करने में ज्यादा समय क्यों लगता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

बिना फल की इच्छा के काम करें

भगवद गीता का एक काफी लोकप्रिय श्लोक है, जिसमें कहा गया है कि व्यक्ति को बिना फल की इच्छा के अपना कर्म करते रहना चाहिए।

परिणाम की चिंता न करें

कर्म पर ही मनुष्य का अधिकार है, उसके परिणाम पर नहीं, इसलिए परिणाम कब और कैसे आएंगे, इसकी चिंता न करें।

देर से मिली चीज की कीमत होती है अधिक

अगर हम जो चाहते हैं, वह हमें बहुत जल्दी मिल जाए, तो व्यक्ति की नजरों में उसका मूल्य कम हो जाता है। वहीं देर से मिली चीज की कीमत अधिक लगती है।

चीजों का परिणाम तुरंत नहीं मिलता

कभी-कभी हम मान लेते हैं कि अगर हमें किसी चीज का परिणाम तुरंत नहीं मिल रहा है, तो इसका अर्थ है कि उसका परिणाम कभी नहीं मिलेगा।

समय पर मिलेगी सफलता

प्रकृति का यह नियम है कि हर चीज अपने समय पर होती है। इसलिए आपको सफलता भी समय पर ही मिलेगी।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com