पीरियड्स का दर्द तुरंत गायब करते हैं ये 4 फूड्स


By Shradha Upadhyay23, Apr 2024 09:00 PMjagran.com

पीरियड्स के दौरान तकलीफ

वही पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट कमर में दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स, आदि कई तरह की दिक्क्त होने लगती है। सभी स्त्रियों में पीरियड्स का दर्द अलग-अलग होता है। किसी को ज्यादा तो किसी को बहुत ज्यादा दर्द होता है। जो कि कभी-कभी असहनीय हो जाता है।

दर्द-निवारक दवाओं का सहारा

ऐसे में महिलाएं कभी-कभी दर्द सहन नहीं होने पर दर्द की दवाएं भी ले लेती हैं। जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है।

पीरियड्स दर्द के घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स यानि घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आप पीरियड्स का दर्द कम कर सकती हैं।

अजवाइन देगी फायदा

मासिक धर्म के दर्द में अजवाइन का सेवन काफी राहत देता है। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ इसे लें।

अदरक से राहत

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए अदरक भी काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आप चाय में अदरक डालकर पी सकती हैं।

डार्क चॉकलेट देंगी आराम

पीरियड्स के दौरान गर्म चीजों का सेवन अच्छा होता है। ये दर्द में काफी राहत देता है। ऐसे में आपको आप डार्क चॉकलेट का सेवन भी आराम देगा।

पपीता से दर्द में फायदा

पपीता पाचन क्रिया में फायदेमंद होता है। ऐसे में मासिक धर्म के दौरान पपीता भी ब्लड फ्लो को सुचारु करके दर्द में फायदा देता है।

मासिक धर्म की प्रक्रिया

पीरियड्स, मासिक धर्म या माहवारी महिलाओं को हर महीने होने वाली नेचुरल प्रोसेस है। जो कि काफी कष्टदायी होती है।

पीरियड्स से जुडी ऐसी परेशानियों के निवारण के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

साबुन से चेहरा धोने से क्या होता है?