Fashion Tips: सिल्क साड़ी संग टर्टल नेक ब्लाउज पहनते वक्त इन टिप्स पर दें ध्यान


By Priyam Kumari16, Feb 2025 08:00 AMjagran.com

टर्टल नेक ब्लाउज फैशन टिप्स

साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे ज्यादातर महिलाएं हर खास मौके पर पहनना बहुत पसंद करती हैं। चाहे कहीं पार्टी हो या फिर किसी पूजा में जाना हो, महिलाएं हर जगह साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेर ही देती हैं।

सिल्क साड़ी संग पहनें टर्टल नेक ब्लाउज

महिलाएं जगह के हिसाब से ही ब्लाउज का चयन करती हैं। इन दिनों टर्टल नेक वाला ब्लाउज काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। अगर आप भी सिल्क साड़ी के साथ टर्टल नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

गले का आकार देखें

छोटी गर्दन वाली महिलाएं ज्यादा ऊंचे नेक वाले ब्लाउज पहनने से बचें। इसकी जगह आप मीडियम या लो-नेक टर्टल ब्लाउज चुनें। लंबी गर्दन वाली महिलाएं हाई नेक स्टाइल को आसानी से कैरी कर सकती हैं।

फिटिंग सही होनी चाहिए

अगर आप सिल्क साड़ी के साथ टर्टल नेक ब्लाउज पहन रही हैं, तो सही फिटिंग का ध्यान रखें। अगर ब्लाउज की फिटिंग गलत है, तो यह आपके लुक को बिगाड़ देगा।

एक्सेसरीज का रखें ध्यान

आप टर्टल नेक ब्लाउज के साथ हल्के या स्टेटमेंट इयररिंग्स ट्राई करें। साथ ही, गले में नेकलेस न पहनें, क्योंकि यह नेकलाइन को ओवरशैडो कर सकता है।

गलत फैब्रिक न चुनें

आप मौसम के हिसाब से ही फैब्रिक का चयन करें। गर्मियों में हल्के और सॉफ्ट फैब्रिक का इस्तेमाल करें। वहीं, सर्दियों में वेलवेट टर्टल नेक ब्लाउज पहनें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram