30+ महिलाएं कैल्शियम की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें


By Akshara Verma05, Aug 2025 08:00 AMjagran.com

कैल्शियम की पूर्ति के लिए खाएं ये चीजें

30 के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। साथ ही, उन्हें हड्डियों की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी।

दूध पिएं

दूध में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती हैं। महिलाएं शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए दूध का सेवन जरूर करें।

पनीर खाएं

दूध से बना पनीर शरीर में कैल्शियम को पूरा करता हैं। महिलाएं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन कर सकती है। साथ ही, शरीर में कमजोरी भी कम होगी।

दही खाएं

शरीर को मजबूत बनाने के लिए दही एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। यह 30+ महिलाओं के लिए काफी लाभदायक हैं। शरीर और हड्डियों को हेल्दी बनाने के लिए आप खाने के साथ दही का सेवन करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

30 के बाद महिलाएं शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ हड्डियों और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें।

नट्स और बीज

क्या आप जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप नट्स और बीज को खा सकते हैं। यह धीरे-धीरे शरीर में कैल्शियम को पूरा करने में सहायक होगी।

मखाने खाएं

30 के बाद शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए आप मखानों का सेवन करें। यह शरीर में कैल्शियम ही नहीं, बल्कि हड्डियों को मजबूत और बॉडी को हेल्दी बनाता हैं।

30+ महिलाएं शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा करने के लिए स्टोरी में बताई गई इन चीजों का सेवन करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva