11 अप्रैल से इन 3 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan10, Apr 2025 12:53 PMjagran.com

बुध देव के गोचर से इन राशियों की खुलेगी किस्मत

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अप्रैल का महीना गोचर का होता है। बुध देव 11 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। इसके चलते कुछ राशियों की किस्मत खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

मीन राशि

आपके जीवन में नया सवेरा होगा। शनि गोचर के साथ ही आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। करियर और कारोबार में आपको कामयाबी मिलेगी। पेट संबंधी परेशानी दूर होगी।

धन लाभ के योग

सेहत पर आप विशेष ध्यान देंगे। खाने-पीने में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी।

मेष राशि

आपको बिजनेस में मनचाहा लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं।

बिगड़े काम बन जाएंगे

रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। इससे आपका ठप हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। बिगड़े काम बन जाएंगे।

कन्या राशि

निवेश से मुनाफा होगा। वाहन सुख के भी संकेत मिल रहे हैं। मान-सम्मान, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। अच्छे लोगों से दोस्ती होगी।

जॉब में प्रमोशन

जॉब से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है। अपनी स्किल में निखार आएगा। नए काम के ऑफर मिल सकते हैं। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।

बिजनेस में लाभ

वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं। घर के लोगों की मदद मिलेगी। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं।

बुध देव के गोचर से इन 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल जाएगा। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com