अक्सर लोग चाहते हैं कि उसके चेहरे पर चमक बरकरार रहे। इसके लिए कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से योगासन करने से चेहरे पर ग्लो बना रहता है?
आजकल खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने से व्यक्ति को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को योग का सहारा लेना चाहिए।
अगर आप चेहरे पर ग्लो चाहते हैं, तो रोजाना योगासन करें। इसे करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।
इस योग को करने के लिए घुटनों के बल मैट पर बैठ जाएं। इसके बाद सारा भार एड़ियों पर डाल दें और माथे पर फर्श को छूने का प्रयास करें। इससे चेहरे पर चमक आने लगती है।
इस योग को करने के लिए मैट पर पीठ के बाल लेट जाएं। इसके बाद पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें। अब गहरी सांस लेते हुए सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
इस योग को करने के पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद कोहनियों को कमर से सटाकर हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अब सांस भरते हुए छाती को ऊपर की तरफ उठाएं।
इन योगासन को करने से चेहरे पर दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, चेहरे पर चमक बरकरार रहती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
रोजाना इन योगासन को करने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, एक्ने की समस्या दूर होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
योगासन करने के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ