आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते रहते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका जूस पीने से आपका वेट लॉस हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
वेट लॉस में पालक का जूस किसी रामबाण से कम नहीं है। इस जूस में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी काफी मात्रा में पाई जाती है।
आप पालक का जूस सुबह और शाम पी सकते हैं लेकिन इस बात का खासतौर से ख्याल रखें कि इसे ज्यादा न पिएं।
पालक के जूस में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखते हैं।
चुकंदर का जूस विटामिन, फोलेट, फाइबर और पोटेशियम के साथ ही आयरन से भरपूर होता है। वेट लॉस में इसका सेवन किया जा सकता है।
आपको इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इससे आपके वेट में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा। एक बार जरूर पिएं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लौकी का जूस वेट लॉस में काफी लाभकारी है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है और आपका वेट लॉस होने लगता है।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com