सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी का स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। लेकिन कई बार इसे बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है। मक्के की रोटी को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ खास ट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे इस लेख में हम आपको परफेक्ट मक्के की रोटी बनाने की ट्रिक बताएंगे।
मक्के के आटे को परफेक्ट गूंथना सबसे जरूरी है। इसे हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे गूंथे ताकि आटा न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा सॉफ्ट। इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाने से रोटी बनाने में आसानी होती है।
गूंथे हुए आटे को 20 मिनट तक ढककर छोड़ दें। इससे आटा सॉफ्ट और लचीला बनाता है, जिससे रोटी बेलने और सेखने में आसानी होती है। अगर आप आटे को डायरेक्ट इस्तेमाल करेंगे तो रोटी टूट सकती है।
मक्के की रोटी बेलने के लिए इसे बेलन से न बेलें। इसके लिए एक पॉलिथीन शीट पर थोड़ा आटा रखें और हाथ से दबाकर गोल शेप दें। अगर यह टूटने लगे तो, हल्का पानी लगाकर किनारों को ठीक करें। इससे रोटी परफेक्ट शेप में बनेगी।
रोटी पकाने के लिए तवे का सही गर्म होना बहुत जरूरी है। तवा न ज्यादा ठंडा होना चाहिए और न ज्यादा गर्म। पहले मीडियम आंच पर तवे को गरम करें और फिर रोटी डाल लें। सही टेंपरेचर में रोटी अच्छे से पक जाती है।
मक्के की रोटी को एक साइड से हल्की ब्राउन होने तक पकने दें। इसके बाद ध्यान से इसे पलट लें और दूसरी साइड से भी ब्राउन करें। इसे बार-बार न पलटे क्योंकि इससे रोटी टूट सकती है और कच्ची भी रह सकती है।
मक्के की रोटी का असली टेस्ट उसे देसी घी में खाने से ही आता है। रोटी को दोनों तरफ से पकाने के बाद उसमें हल्का सा देसी घी लगाएं। इससे रोटी सॉफ्ट और ज्यादा टेस्टी होती है।
मक्के की रोटी बनाने के लिए सही तकनीक और प्रैक्टिस जरूरी है। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।