शादी के सीजन में सभी लड़कियां चाहती हैं कि उनका चेहरा निखरा हुआ और चांद जैसा चमके। क्या आप भी उन्ही लड़कियों में से हैं, तो चिंता न करें। इन 3 घरेलू फेस पैक से चेहरे का खोया निखार वापस लौटेगा और सोने जैसा चमक उठेगा।
ड्राई स्किन है, तो यह फेस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस पैक को लगाने से नमी मिलेगी और चेहरा चांद जैसा जैसा चमकेगा।
इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही को एक बाउल में निकालें। फिर, दही में 1 चम्मच शहद को डालकर अच्छे से मिलाएं।
पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें। फिर पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे और गर्दन पर लगा के छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसको सोने से पहले या दिन में कभी भी लगा सकते हैं।
ओट्स खाने के साथ चेहरे के लिए भी अच्छे माने जाते है। ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो फ्री रेडिकल्स को दूर करते है। दही चेहरे को ठंडक देती है।
सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स को पीस लें। जब पेस्ट बन जाए, तब 2 चम्मच दही को मिलाएं। यह एक गाढ़ा पेस्ट जैसा बन जाएगा।
चेहरे को फ्रेश और चमकने के लिए आप हफ्ते में 3 बार इस पेस्ट को लगा सकते हैं।
चेहरे को नमी देने के लिए शहद का उपयोग किया जाता है, साथ ही केला स्किन को ग्लोइंग बनाता है। शादियों में आप इस पैक को जरूर लगाएं।
फेस पैक बनने के लिए आपको 1 कच्चा केला लें और उसमें 1 चम्मच शहद को मिला लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट बना के इस्तेमाल करें।
सुबह उठकर सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश करें। गोल्ड जैसी चमक पाने के लिए इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक अच्छे से लगाकर मसाज करें। उसके बाद पानी से मुंह को धोकर एकदम ग्लोइंग त्वचा पाएं।
चेहरे पर सोने जैसी चमक पाने के लिए आप इन 3 फेस पैक को जरूर ट्राई करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik