वास्तु के ये 3 नियम दूर करते हैं धन की समस्या


By Ashish Mishra20, May 2024 10:00 PMjagran.com

धन की समस्या

अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। ऐसे लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे धन की कमी दूर होने लगती है।

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में वास्तु से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा बढ़ जाता है।

वास्तु के नियम

अगर आप धन से जुड़ी समस्या से बचना चाहते हैं, तो वास्तु के नियम को ध्यान में रखें। ये नियम धन की कमी को दूर करते हैं।

उत्तर दिशा में पौधे लगाएं

घर की उत्तर दिशा को बुध की दिशा माना जाता है। इस दिशा में हरे रंग के उपयोग से धन का आवागमन बना रहता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है।

घर की साफ-सफाई रखें

वास्तु के अनुसार, ईशान कोण को बृहस्पति की दिशा माना जाता है। इस दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।

घर में सुख-समृद्धि

घर के ईशान को साफ रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस दिशा में गुरु यंत्र भी स्थापित कर सकते हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग का उपयोग

इस दिशा को शुक्र देवता का स्थान माना जाता है। इस दिशा में लाल रंग की चीजें रखना शुभ होता है।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना

वास्तु के इन नियमों का पालन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की भी करते हैं।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ