ये 3 पौधे घर पर न लगाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन


By Ashish Mishra23, Jan 2024 04:14 PMjagran.com

पेड़-पौधे लगाना

अक्सर लोग घर के आस-पास पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि किन पौधों को लगाने से बुरे दिन शुरू होने लगते हैं?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधों को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

बुरे दिन की शुरुआत

घर में पेड़-पौधे लगाते समय ध्यान देना चाहिए। भूलकर भी ऐसे पौधे नहीं लगाना चाहिए, जिससे घर में कंगाली आने लगती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा देने वाले पौधे ही लगाना चाहिए।

कांटेदार पौधे

घर में कांटेदार पौधे या दूध वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे लगाने से शत्रु से भय बना रहता है। इसके अलावा आपको भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

धन की हानि

घर में कांटेदार पौधे लगाने से धन से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके अलावा कांटेदार पौधे रिश्ते लगाने से रिश्ते भी कमजोर होने लगते हैं और परिवार में क्लेश उत्पन्न हो जाता है।

पीपल का पेड़

भूलकर भी घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाने से जीवन में पैसों से जुड़ी समस्या होने लगती है और दोषों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कटहल का पेड़

घर के पीछे या दक्षिण दिशा में कटहल का पेड़े नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसे लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। इसके साथ ही जीवन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

घर में लगाएं ये पौधे

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए मनी प्लांट, क्रासुला का पौधा और तुलसी जैसे पौधों को लगाना चाहिए। इन पौधों को लगाने से धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ