ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए रोजाना सुबह उठते ही करें ये 3 काम


By Lakshita Negi01, Dec 2024 03:01 PMjagran.com

स्किन को हमेशा जवां और स्वस्थ रखना सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि आपके सुबह के रूटीन में कुछ चीजों के नियमित अभ्यास से आप नेचुरली जवां, दमकती त्वचा पा सकते हैं।

सुबह खाली पेट पानी पीएं

हर रोज सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी या नींबू पानी पीने की आदत डाल लें। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है।

चेहरा धोने का सही तरीका अपनाएं

सुबह उठकर मुंह धोने के लिए किसी माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। फेस वॉश करने से रातभर की डर्ट और ऑयल साफ हो जाता है।

फेस मसाज

चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद किसी फेस ऑयल या कोकोनट ऑयल से अपने चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल

स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। यह आपकी स्किन को ड्राई होने से बचाता है। खास कर सर्दियों में स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए ये एक जरूरी स्टेप है।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आपकी स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। चाहे आप घर पर रहें या बाहर जाएं हमेशा सनस्क्रीन लगाएं। इससे आप टैनिंग और एजिंग से बचे रहेंगे।

एक्सरसाइज करें

सुबह 15 से 20 मिनट की हल्की एक्सरसाइज या योग करने से आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही आपकी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन होता है जो, आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लोइंग बनाता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट करें

सुबह का नाश्ता आपकी त्वचा की सेहत पर गहरा असर डालता है। नाश्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं।

इस मॉर्निंग रूटीन को अपनाएं और अपनी त्वचा को नेचुरल ग्लो से निखारें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ।