गेहूं की रोटी में सॉल्युबल फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, आयोडीन, जिंक, मैग्नीज, कॉपर और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
इसके चलते रोटी खाने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं लेकिन हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हम कितनी रोटी खा रहे हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ज्यादा रोटी खाते हैं, तो इससे आप किन गंभीर रोगों के शिकार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोटी को पचाना आसान नहीं होता। ऐसे में ज्यादा रोटी खाने से आपको एसिडिटी हो सकती है।
ज्यादा रोटी खाने से आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है क्योंकि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट सुस्ती को बढ़ावा देता है।
ज्यादा रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।
रोटी में कर्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ज्यादा रोटी खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।
लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको पूरे दिन में 5-6 रोटी से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। इससे ज्यादा रोटी नुकसान दे सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com