आंखों की जानी-दुश्‍मन हो सकती हैं ये 3 आदतें


By Farhan Khan28, Apr 2025 02:53 PMjagran.com

आंखें है जरूरी

आंखें हमारे आसपास की दुनिया को नेविगेट करने के लिए आंखें मदद करती हैं। ये शरीर के सबसे नाजुक अंगों में शामिल है। ऐसे में इसका खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

आंखों के लिए अनहेल्दी आदतें

आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों बारे में बताएंगे, जो आंखों की जानी-दुश्मन मानी जाती है। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

विटामिन-ए की कमी होना

आंखों को हेल्दी रखने में विटामिन-ए अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इस विटामिन की कमी होने से आपकी आंखों की रोशनी कम हो सकती है।

गाजर का सेवन करें

आंखों को रोशनी को दुरुस्त रखने के लिए आपको विटामिन-ए से जुड़े फूड्स गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, अंडे, दूध और दही का सेवन करना चाहिए।

मोबाइल का ज्यादा उपयोग करना

आज के इस डिजिटल युग में हमारा अधिकतर समय लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर गुजरता है, जिसमें से ब्लू लाइट निकलती है। यह सीधा आंखों पर असर करती है और सिर में दर्द का कारण बनती है।

20 मिनट बाद स्क्रीन से ब्रेक लें

अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए स्क्रीन टाइम निर्धारित करें। हर रोज 20 मिनट बाद स्क्रीन से ब्रेक लेने की आदत डालें।

टेबल लैंप पर काम करना

ज्यादातर कुछ लोग बिल बचाने के चक्कर में रात में मेन लाइट की जगह टेबल लैंप पर काम करते हैं। इससे आंखों पर जोर पड़ता है और फोकस करने में परेशानी आती है।

सही रोशनी का इस्तेमाल करें

आंखों को फोकस पॉइंट को बेहतर बनाए रखने के लिए टेबल लैंप की जगह सही रोशनी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अंधेरे में कभी काम न करें।  

आंखों को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों में बदलाव करें। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com