जहां बीता साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए अच्छा रहा। साल 2023 में एनिमल, पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया।
इसके साथ ही साल 2024 की शुरुआत में भी ठीकठाक फिल्मों से हुई। साथ ही कई ऐसी भी फिल्में रही जो दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी।
ऐसे में आज हम आपको इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट बताने जा रही हूं। जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
दीपिका और ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर साल के शुरुआत में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी। हालांकि फिल्म दर्शकों के दिलों को ज्यादा छू नहीं पाई।
8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन आर माधवन की फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाया। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
कृति सेनन और शाहिद कपूर की यह फिल्म भी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस कर गई थी। हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार धीमी थी।
तेलुगु फिल्म हनु मैन इंडिया के अलावा दुनियाभर में कमाई का डंका बजा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 294.49 करोड़ की शानदार कमाई की।
महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने भी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली। 12 जनवरी को रिलीज हुई इस साउथ फिल्म ने टोटल 180.5 करोड़ का बिजनेस किया था।