कांची सिंह टीवी जगत की फेमस और यंग अभिनेत्री हैं। जो कि पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'गायू' के किरदार से घर-घर में फेमस हुई।
27 साल की कांची सीरियल्स में अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर बवाल मचाए रहती हैं। उनके हर पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।
अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश होता है। जिसको यंग गर्ल्स काफी कॉपी करके खुद को बोल्ड लुक देती हैं।
आज हम आपको पर्दे पर मासूम सी दिखने वाली गायू के हॉट और ग्लैमरस समर ऑउटफिट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
इस समर सीजन आप वेकेशन या कहीं घूमने जा रही हैं तो गायू के इस व्हाइट कार्गो पेंट और डेनिम क्रॉप टॉप को स्टाइल कर सकती हैं।
समर सीजन में कांची का प्रिंटेड स्कर्ट और ऑफ शोल्डर टॉप आपको बेहद कूल और स्मार्ट लुक देगा।
इस तरह की शार्ट ड्रेस समर के लिए एकदम परफेक्ट रहती हैं। इसे आप ऑफिस और वेकेशन कहीं भी कैरी कर सकती हैं।
गर्मियों के लिए आप कांची के इस हॉट पेंट, क्रॉप टॉप और हाई हील्स लुक को कॉपी कर सकती हैं। ये आपको बेहद बोल्ड लुक देगा।