फिल्मों के शौकीन के लिए साल 2023 काफी ज्यादा एंटरटेनिंग रहा है। इसके साथ ही अब 2024 भी बहुत शानदार फिल्मों के साथ आएगा।
2024 में भी बहुत बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में भूल भूलैया का नाम भी शामिल है। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ करीब होगा।
ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर भी 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।
प्रभास की फिल्म कल्कि भी 2024 में रिलीज होने वाली है इस फिल्म का बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है।
महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 200 करोड़ है।
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 भी अगले साल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में एक्टर एक्शन मोड में नजर आएंगे।
जुनियर एन टी आर की फिल्म देवरा अप्रैल 2024 में रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।