चंद्र देव के राशि परिवर्तन से इन 2 राशियों को मिलेगी धन


By Ashish Mishra04, Sep 2024 12:30 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों के जीवन में बदलाव होने लगता है। आइए जानते हैं कि चंद्र देव के राशि परिवर्तन से किन जातकों को धन लाभ होगा?

चंद्र देव का गोचर

04 सितंबर यानी आज चंद्र देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मन के कारक चंद्र देव हर सवा दो दिन पर राशि परिवर्तन करते हैं।

चंद्र देव का कन्या राशि में गोचर

04 सितंबर को चंद्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 06 सितंबर की रात चंद्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को होगा लाभ

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। इसके अलावा, कंगाली का सामना कर रहे जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि के जातक

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों को मानसिक समस्या से मुक्ति मिलेगी और लोगों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

कार्य में सफलता

अगर आप सिंह राशि के जातक हैं और कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो परेशान न हों। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से इन जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातक

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। इन जातकों को आने वाले 2 दिनों में विशेष लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं, ये जातक जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

पढ़ते रहें

ग्रहों को गोचर से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ