इस शास्त्र में व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग कमजोर होते हैं?
जिन लोगों की जन्मतिथि मालूम होती हैं, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोग अपनी कमजोर को जानकर सकते हैं और उसे सुधार सकते हैं।
जिन लोगों का जन्म महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 2 होता है। इन लोगों में कुछ कमजोरियां होती हैं।
मूलांक 2 वाले लोग संकोची होते हैं। ये लोग किसी भी चीज के लिए किसी को न नहीं कह पाते हैं। ये लोग जिन लोगों को विश्वास दिलाते हैं उसे पूरा कराने में पीछे रह जाते हैं।
मूलांक 2 वाले लोग दूसरों को समझने में असफल रहते हैं। ये लोग बिना किसी को जाने उस पर विश्वास कर लेते हैं। लोगों को अच्छे पहचानकर ही भरोसा करें।
मूलांक 2 वाले लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। ये लोग किसी की भी बातों पर भावुक हो जाते हैं। कुछ लोग इनकी भावुकता के चलते फायदा भी उठा लेते हैं।
इस मूलांक वाले लोग स्वतंत्र रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों के लिए कारोबार करना अच्छा माना जाता है। हालांकि, संगीत और लेखन के क्षेत्र में भी जा सकते हैं।
इस मूलांक के लोग काफी भावुक होते हैं। ये लोग पार्टनर के प्रति भावुक हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोग ईमानदार होते हैं और इनका प्रेम विवाह होने की संभावना भी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ