मोटापा तेजी से घटेगा, रात में सोने से पहले करें ये 2 एक्सरसाइज


By Farhan Khan26, Mar 2025 06:00 PMjagran.com

मोटापे का समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और एक्सरसाइज न करने से लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी आजमाते रहते हैं।

मोटापे से राहत के लिए करें ये एक्सरसाइज

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में रात में ये एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम हो सकता है। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानें।

प्लैंक एक्सरसाइज करें

वेट लॉस के लिए आप प्लैंक एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह शरीर के बैलेंस को बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है। प्लैंक से मसल्स भी मजबूत होती है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज करने के स्टेप्स

प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आएं। पुशअप पोजीशन में आने के बाद शरीर का सारा वजन बाहों पर ले आएं।

प्लैंक एक्सरसाइज में शरीर रहना चाहिए सीधा

इस दौरान आपके कूल्हे नीचे होने चाहिए और शरीर एकदम सीधा होना चाहिए। 10 से 15 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहें।

स्क्वाट्स है लाभकारी

वेट लॉस में स्क्वाट्स भी कम लाभकारी नहीं है। स्क्वाट्स करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसके अलावा कंधे की मांसपेशियां भी सही रहती है।

स्क्वाट्स करने के स्टेप्स

स्क्वाट्स करने के लिए सबसे पहले अपनी छाती को बाहर निकालें। छाती को बाहर निकालते हुए थोड़े झुक जाए। इसके बाद दोनों हाथों को सामने की ओर खुले रखें।

स्क्वाट्स में नीचे बैठने की कोशिश करें

हाथों को खुले रखने के बाद धीरे- धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज आपको 10 से 15 सेकंड तक करनी है।

वेट लॉस के लिए रात में प्लैंक और स्क्वाट्स दोनों एक्सरसाइज की जा सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com