बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं। जिनको एक ही फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बेहद पॉपुलैरिटी मिली। एक फिल्म ने इन एक्ट्रेसेज की किस्मत बदल डाली।
फिल्म 12th फेल में श्रद्धा जोशी के शानदार किरदार से मेधा शंकर ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने फिल्मो और सीरीज में काम किया है। लेकिन इस फिल्म ने उन्हें फेमस कर दिया।
कई फिल्मों में नजर आ चुकी तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में अपनी शानदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना लिया।
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई 'द केरला स्टोरी' से अदा शर्मा काफी पॉपुलर हुई। उनकी एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई।
फिल्म रॉकस्टार से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी को इस फिल्म ने काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी। साल 2011 में आई इस फिल्म में रणबीर कपूर भी थे।
साल 2008 में आई आमिर खान और असिन की फिल्म 'गजनी' हिट रही थी। इस मूवी से असिन काफी फेमस हुई थीं।
सारा अली खान 'केदारनाथ' फिल्म से काफी पॉपुलर हुई थीं। फिल्म में सारा और सुशांत की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल श्रद्धा कपूर को फिल्म आशिकी 2 ने रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म में अभिनेत्री ने कमाल की एक्टिंग की थी।