ईशा गुप्ता बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री हैं। जो कि कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों को दीवाना बना चुकी हैं।
फिल्मों में एक्टिंग से दीवाना बनाने के साथ अभिनेत्री अपनी बोल्डनेस से भी फैंस को दीवाना बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक बेहद हॉट होता है।
अभिनेत्री वैसे तो इंडियन से लेकर वेस्टर्न अपने हर लुक में छा जाती हैं। लेकिन कभी-कभी इंडियन लुक में नजर आने वाली ईशा एथनिक में अप्सरा लगती हैं।
आज हम आपको ईशा के बनारसी साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप भी मकर संक्रांति पर पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
एक्ट्रेस ने हाल में ग्रीन कलर की रेड बॉर्डर साड़ी गोल्डन ज्वैलरी बालों में गजरा लगाए अपना रॉयल लुक शेयर किया है। ईशा अपने लेटेस्ट इंडियन लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
इस रेड कलर की गोल्डन वर्क साड़ी के साथ डीवा की गोल्डन ज्वैलरी कहर ढहा रही है। इसके साथ रेड चूड़ियां और झुमकी शानदार लग रही हैं।
एक्ट्रेस का पिंक बनारसी साड़ी गोल्डन बॉर्डर लुक बेहद खूबसूरत है। साथ में पर्ल नेकपीस काफी सूट कर रहा है।
इस ऑल गोल्डन साड़ी में ईशा काफी रॉयल नजर आ रही हैं। साथ में उनका कुंदन मल्टीलेयर नेकपीस बेस्ट लुक दे रहा है।