प्रेगनेंसी के पहले महीने डाइट में शामिल करें ये चीजें


By Akshara Verma26, Sep 2025 02:00 PMjagran.com

प्रेगनेंसी के पहले महीने में खाएं ये चीजें

महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी एक महत्वपूर्ण समय होता है, जिसमें महिलाओं को अपने आहार पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चे को हेल्दी स्वास्थ्य देने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ टेस्टी और हेल्दी चीजें शामिल करें। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

हरी पत्तेदार सब्जियां

प्रेगनेंसी के पहले महीने में आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। आप पालक और ब्रोकोली खाएं। इन्हें खाने से गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद करता है।

फल खाएं

मां को प्रेगनेंसी के पहले महीने में ही कुछ स्वादिष्ट फलों का सेवन करना चाहिए। आप डाइट में संतरे, अंगूर और सेब को शामिल करें। साथ ही, यह विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होते है।

साबुत अनाज

महिलाएं प्रेगनेंसी में हेल्दी स्वास्थ्य पाने के लिए आप साबुत अनाज को जरूर खाएं। महिलाएं अपनी और बच्चे की सेहत को तंदुरुस्त बनाने के लिए इसे जरूर खाएं।

दालें और फलियां

दालें और फलियां जैसे कि चना, मूंग और मसूर में प्रोटीन और आयरन होता है, जो गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद करता है। साथ ही, माँ की सेहत भी अच्छी रखता है।

दूध और डेयरी उत्पाद

दूध और डेयरी उत्पाद जैसे कि दही और पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। दूध पीने से बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी लाभ पहुंचाते हैं।

नट्स और बीज

नट्स और बीज जैसे कि बादाम, अखरोट और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, जो गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद करता है।

पानी पीएं

क्या आप जानते हैं प्रेगनेंसी के पहले महीने में महिलाओं को जरूरत से ज्यादा पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से गर्भावस्था में बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही, यह शरीर की डिहाइड्रेशन से भी बचाएगा।

महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के एक महीने तक इन चीजों को खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva