मौत से खेल रहा था शख्स: गले में रस्सी बांधकर 6 बाइक खींचने लगा, बाल-बाल बची जान
वीडियो में लगता है कि यह किसी आयोजन या मेले के दौरान स्टंट किया जा रहा हो। आसपास लोग भी ...और पढ़ें

गले में रस्सी बांधकर 6 बाइक खींचने लगा, बाल-बाल बची जान
HighLights
वीडियो सामने आने के बाद लोग ऐसे खतरनाक स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं
वीडियो में लगता है कि यह किसी आयोजन या मेले के दौरान स्टंट किया जा रहा हो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं, इस बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति ने अपने गले और शरीर के ऊपरी हिस्से पर मोटी रस्सियां बांध रखी हैं, जो करीब छह मोटरसाइकिलों से जुड़ी हुई हैं।
वीडियो में लगता है कि यह किसी आयोजन या मेले के दौरान स्टंट किया जा रहा हो। आसपास लोग भी जमा हैं और करतब देख रहे हैं। जैसे ही बाइक सवार आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, रस्सियों में खिंचाव बढ़ने लगता है।
धीरे-धीरे शख्स का गला कसता जाता है। वह खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन संतुलन बिगड़ जाता है और वह जमीन पर गिर पड़ता है। कुछ दूरी तक वह जमीन पर घिसटता भी नजर आता है।
Stunt gone wrong! A man narrowly escaped death after attempting to pull a bike with a rope tied around his neck💀 https://t.co/40i5f1w0ur
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 16, 2026
यह देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। वे मोटरसाइकिलों को रुकवाते हैं और रस्सियां खोलने की कोशिश करते हैं। समय रहते मदद मिलने से शख्स को बचा लिया जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, घटना कब और कहां की है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग ऐसे खतरनाक स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि महज कुछ पल के रोमांच या तालियां पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है। गले में रस्सी बांधकर कई बाइक खींचने की कोशिश गर्दन, सांस की नली और गले पर गंभीर चोट पहुंचा सकती है, जिससे जान भी जा सकती है।
